Sorting by

×




गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में स्वदेशी चौक के पास रविवार रात फायरिंग से हड़कंप मच गया। जहां बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। युवक को 2 गोली लगी हैं, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर विजयनगर SHO धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक से पहुंचे थे हमलावर गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार निवासी आकाश (25) पुत्र अशोक रविवार रात चाऊमीन खाने दुकान पर गया था। आरोप है कि तभी स्वदेशी चौक पर अमन अपने साथी के साथ बाइक से पहुंचा और आकाश को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। इससे पहले दोनों में कहासुनी हुई और गाली गलौज होनी भी बताई गई। जहां आरोपी अमन ने फायरिंग की और अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। ACP जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि घायल को संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तहरीर का आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *