Sorting by

×




स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरठ मंडल के कमिश्नरी कार्यालय में आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन किया गया। आयुक्त ने स्वतंत्रता आंदोलन और आजादी के कालखंड का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दिन प्रत्येक देशवासी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए महान नायकों और अमर बलिदानियों ने अनेक संघर्ष और बलिदान दिए। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व है कि उनके आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्रहित में कार्य करें। आयुक्त गोस्वामी ने देश की विविधता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश भाषा, संस्कृति, धर्म और परंपराओं की विविधता से समृद्ध है। इन विविधताओं के बावजूद, हम सभी को एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने सामूहिक प्रयासों से भारत को और अधिक मजबूत, विकसित एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त अमित कुमार, अपर आयुक्त अमरीष कुमार बिन्द सहित कमिश्नरी के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *