![]()
बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों मजदूर नित्यक्रिया के लिए जा रहे थे और एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सिद्धार्थनगर जनपद निवासी हरीश के रूप में हुई है, जो बहराइच में मजदूरी करता था। यह घटना बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित नथनापुर इलाके में सुबह करीब 6 बजे हुई। सूचना मिलते ही कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक हरीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैसरगंज थाना प्रभारी राजकुमार पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
Source link