![]()
लखीमपुर खीरी में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने गुरुवार रात अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। इस दौरान विलोबी मैदान से सदर चौराहे तक मशाल यात्रा निकाली गई। हाथों में मशाल लेकर कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और अखंड भारत का संकल्प दोहराया। मशाल यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अंग्रेज जी और विहिप के जिला मंत्री सुनील जी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप जिला अध्यक्ष विपुल सेठ ने की। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत विभाजन के दौरान अलग हुए क्षेत्रों और वहां मौजूद प्राचीन धार्मिक स्थलों को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। प्राचीन धार्मिक स्थलों का किया उल्लेख विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि हिंगलाज माता मंदिर, ढाकेश्वरी देवी मंदिर, कटास राज मंदिर और शारदा पीठ जैसे प्राचीन धार्मिक स्थल भारत की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अखंड भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। लाहौर की ओर बढ़ाए पांच कदम कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से लाहौर की दिशा में पांच कदम आगे बढ़ाए। इसके बाद सभी ने अखंड भारत का संकल्प दोहराया। मशाल यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा में शिवनारायण पासवान, इंद्रपाल, अनुज तिवारी, दिनेश, मनीष, मनजीत, विनय, कमलेश और शिखर समेत बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए।
Source link