Sorting by

×




चित्रकूट में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत एक बाइक रैली निकाली। शुक्रवार को आयोजित इस रैली के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय की उपस्थिति में कोतवाली कर्वी से हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तिरंगे से सजी बाइकों के साथ शामिल हुए। कोतवाली कर्वी से शुरू होकर यह रैली रेलवे स्टेशन, शंभू पेट्रोल पंप, पटेल तिराहा, धनुष चौराहा, बस स्टैंड, काली देवी चौराहा, पुरानी कोतवाली और भैरोंपागा रोड से होते हुए चकरेही चौराहा पहुंची। इसके बाद ओवरब्रिज से गुजरते हुए रैली धनुष चौराहा पर समाप्त हुई।
रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। उन्होंने आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। रैली के मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखा गया और लोगों ने भी उत्साहपूर्वक इसका स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का एक माध्यम है। सिंह ने चित्रकूटवासियों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाएं और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें। इस बाइक रैली के माध्यम से चित्रकूट पुलिस ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। रैली में क्षेत्राधिकारी नगर सतेंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी दुर्गविजय सिंह, चौकी सीतापुर प्रभारी यदुवीर सिंह सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *