Sorting by

×




मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के झरौठा गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चिरौंजा देवी पत्नी सुरेश बाबू के रूप में हुई है। परिजनों ने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों के मुताबिक, 11 अगस्त की देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने चिरौंजा देवी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज मृतका के परिजन और वादी श्रीकृष्ण गोपाल पुत्र सुरेश बाबू, निवासी टेढ़ी बगिया ने गुरुवार 13 अगस्त को बलदेव थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हत्या के कारण और वारदात में शामिल आरोपी की पहचान करने में जुटी है। एसपी देहात और थाना प्रभारी ने घटनास्थल देखा घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत और थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी जुटाई। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के समय इलाके में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा पुलिस अन्य संभावित साक्ष्य भी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *