![]()
महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। हमले में बादल के हाथ पर चोट लगी है। सुखबीर सिंह बादल परिवार के साथ नांदेड़ गुरुद्वारा में माथा टेकने गए थे। इस दौरान उन पर हमला हुआ। उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घटना की तस्वीरें… हाथ पर चोट, सुरक्षाकर्मी घायल
हमले के दौरान बादल के हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी ने भी हमलावर को रोकने का प्रयास किया, जिसमें वह भी घायल हुआ।
घटना के बाद सुखबीर बादल को उन्हें यशोसाई अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल अपडेट का इंतजार है। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने हमलावर को काबू कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से जुड़े CCTV फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है। 2 साल पहले भी हुआ था हमला खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link