Sorting by

×



SGPGI में 30 साल की महिला की हुई जटिल सर्जरी।

लखनऊ के SGPGI के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर 30 वर्षीय महिला के पेट से पांच किलो की गांठ निकालकर नया जीवन दिया है। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान महिला के गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय को सुरक्षित

.

SGPGI के जनरल हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू रानी ने बताया कि महिला को कई माह से पेट में अत्यधिक सूजन और दर्द से की समस्या थी। महिला के ओपीडी आयी। जांच में महिला के गर्भाशय में 25×17 सेमी आकार की गांठ और अंडाशय में सात सेमी की एक सिस्ट का पता चला। गांठ बढ़कर पेट में फैल गई थी। ऑपरेशन करते समय गांठ को हटाते समय आसपास के दूसरे अंगों को नुकसान से बचाना थी। रोगी व तीमारदारों की सहमति के बाद डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर पांच किलो की गांठ और सिस्ट को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। ऑपरेशन के दौरान महिला के गर्भाशय व अंडाशय आदि अंगों को सुरक्षित बचा लिया। महिला के आगे मां बनने पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ऑपरेशन टीम में ये रहे शामिल

ऑपरेशन टीम में डॉ. अंजू रानी, डॉ. निधि, डॉ.मोनिका और डॉ. रितेश के अलावा एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. आयुषी और नर्सिंग अधिकारी ज्योति, प्रगति, सोनाली और वंदना शामिल रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *