Sorting by

×


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Monsoon Session | Congress PM Apology Demand Kiren Rijiju Statement

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मानसून सत्र के खत्म होने में बस 3 दिन बचे हैं। सरकार और विपक्ष के बीच अभी भी चर्चा के लिए सहमति नहीं बन पाई है।

सरकार की तरफ से जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि, गृहमंत्री सदन में जवाब देना चाहते हैं। बशर्ते राहुल गांधी चर्चा से भागे नहीं।

रिजिजू ने कहा- आरोप लगाकर भाग जाना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। सिर्फ कायर ही बहाने बनाकर चर्चा से भागता है।

उधर राहुल ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जंतर-मंतर प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया।

राहुल ने कहा कि विपक्ष की तीन मांगें हैं। पहली- युवाओं पर गोली चलाने की जिम्मेदारी स्पष्ट हो। दूसरी- प्रधानमंत्री घटना के लिए माफी मांगें और तीसरी- राम मंदिर में चोरी के मुद्दे पर चर्चा हो।

मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते की कार्यवाही

3 अगस्तः राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या (CJI सहित) 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी बिल बिना चर्चा के पास कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

4 अगस्तः राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच बहस हुई। खड़गे ने कहा- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था। सरकार को चढ़ावा चोरी मामले पर सदन में जवाब देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

5 अगस्त: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ 50 मिनट बैठक की। सरकार लोकसभा सीटें 816 करने और 33% महिला आरक्षण लागू करने से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास कराना चाहती है। पूरी खबर पढ़ें…

6 अगस्त: दिल्ली में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज मामले में अमित शाह के बयान की मांग को लेकर राज्यसभा में खड़गे और रिजिजू के बीच तीखी बहस हुई।खड़गे ने सभापति से गृहमंत्री को सदन में बुलाने के लिए आदेश देने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें…

7 अगस्त: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) MSME विधेयक 2026 ध्वनिमत से पास हुआ। दोनों सदन सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते की कार्यवाही

27 जुलाई: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ को लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें…

28 जुलाई: लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें…

29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

30 जुलाईः पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

31 जुलाईः विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

मानसून सत्र के पहले हफ्ते की कार्यवाही

20 जुलाई: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज करा रही है और गृह मंत्री से जवाब मांगा। पूरी खबर पढ़ें…

21 जुलाई: संसद सत्र शुरू होने से पहले NDA और INDIA गठबंधन की अलग-अलग बैठकें हुईं। विपक्ष के हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही प्रभावित रही। पूरी खबर पढ़ें…

22 जुलाई: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च और धरना देने की कोशिश की। संसद में भी लगातार विरोध के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

23 जुलाई: संसद परिसर में NDA और INDIA गठबंधन के सांसद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की और माहौल गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें…

24 जुलाई: राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया गया। इसमें ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रस्ताव रखा गया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *