Sorting by

×




संभल पुलिस ने एक किसान के ट्यूबवेल पर हुई चोरी की घटना का 13 दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। थाना हजरतनगर गढ़ी प्रभारी संजय कुमार ने शनिवार शाम 05:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई की रात को गांव फूलसिंहा निवासी फरीद पुत्र रमजानी के खेत से ट्यूबवेल का सामान चोरी हो गया था। इस संबंध में 29 जुलाई को अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। संभल सीओ कुलदीप कुमार ने इस चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने चोरी हुए समरसेबल मोटर, पंप सेट, समरसेबल खींचने की मशीन और 3000 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार चारों चोरों का जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहसिन पुत्र इरफान निवासी गांव फिरोजपुर, अब्बास पुत्र भोला और बाबू पुत्र हस्मुद्दीन निवासी गांव बारीपुर भमरौआ तथा मुकेश पुत्र रामचन्द्र निवासी गांव फूलसिंहा, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद संभल शामिल हैं। इस मामले में फरार आरोपियों की पहचान गुलाम नबी पुत्र शालिम निवासी गांव मंसूरपुर माफी, फैजान उर्फ अस्मत पुत्र मुशरार निवासी गांव राजा गालिबपुर, थाना असमोली, गुड्डु पुत्र हरपाल निवासी गजवा फिरोजपुर और सुमित निवासी गजवा फूलसिंहा, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद संभल के रूप में हुई है। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि ये आरोपी गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसके मद्देनजर, सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *