Sorting by

×




हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव आज गुरुवार की सुबह पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। नगला भूड गांव में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान 27 वर्षीय सत्यपाल पुत्र विजयपाल के रूप में हुई है, जो नगला भूड गांव का निवासी था और खेती-बाड़ी करता था। वह अविवाहित था। परिवार के सदस्यों ने सत्यपाल की हत्या की आशंका जताई है। युवक का कुछ लोगों से चल रहा था विवाद…. परिजनों के अनुसार, सत्यपाल का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। वह बीती रात करीब 8 बजे अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। आज सुबह गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *