![]()
जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी में खरीदी गई दो किताबों पर UAPA के तहत FIR दर्ज हुई है। इनमें मुंबई हमलों के मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद और अलगाववादी नेता मकबूल भट को महान हस्तियां बताया गया है। विवादित किताबों में एक हिलाल अहमद और संतोष मीना की ‘पर्सनैलिटीज एंड लीजेंड्स ऑफ JK’ है। इसे जम्मू की ओबेरॉय बुक सर्विस ने पब्लिश किया है। दूसरी सुशांत गिरी की ग्रेट पर्सनैलिटी ऑफ जम्मू-कश्मीर है, जिसे दिल्ली के अनुराग प्रकाशन ने पब्लिश किया है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम (JKPF) ने बुक का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया था कि बुक में मकबूल भट को शहीद और सैयद अली शाह गिलानी, शब्बीर शाह व मीरवाइज उमर फारूक को प्रभावशाली व्यक्तित्व बताया गया है। भाजपा ने इसे एकेडमिक जिहाद बताते हुए किताबों पर बैन और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। किताब के पन्नों का वह हिस्सा जिसमें अलगाववादियों के बारे में लिखा है… स्कूल शिक्षा विभाग ने बुक वापिस बुलाईं पूर्व डीजीपी बोले- ये बातें पाकिस्तान के एजेंडे को बढ़ावा देती हैं जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि मसरत आलम, सैयद अली शाह गिलानी और शब्बीर शाह पाकिस्तान की ISI का एजेंडा चलाते थे। उन्होंने कहा कि ऐसी हस्तियों को महान बताने से नई पीढ़ी पर गलत असर पड़ेगा। मीरवाइज उमर फारूक को कश्मीर की आखिरी उम्मीद बताना भी पाकिस्तान के एजेंडे को बढ़ावा देने जैसा है। पब्लिशर के दफ्तर पर छापा, UAPA समेत कई धाराओं में केस पुलिस ने BNS की कई धाराओं और UAPA की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप हैं कि किताबों में देश की एकता को नुकसान पहुंचाने और वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री है। FIR के बाद काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने जम्मू में एक पब्लिशर के दफ्तर पर छापा मारा। पुलिस ने दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी मारे गए, एक पहलगाम हमले के बाद बनी हिट लिस्ट में शामिल था जम्मू-कश्मीर के शोपियां के सैदपोरा इलाके में भारतीय सेना के जवानों ने मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी मार गिराए। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप ऑपरेटिव थे। एक आतंकी जाकिर अहमद गनी उन 14 आतंकियों की लिस्ट में शामिल था, जिसे पहलगाम हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने जारी किया था। दूसरा आतंकी जाकिर का साथी लतीफ भट है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link