![]()
संभल के चंदौसी रोड पर शनिवार को एक ई रिक्शा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ई रिक्शा सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसा संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा में दोपहर लगभग 03:40 बजे हुआ। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। डॉक्टरों ने पहले दो लोगों को मृत घोषित किया और बाद में रेफर करने के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। घायल युवक की पहचान रोहित पाल (24 वर्षीय) पुत्र जगदीश, निवासी गांव देहली, कोतवाली संभल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही रोहित के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं, सड़क हादसे में मृत हुए तीनों लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उनके फोटो प्रसारित कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
Source link