Sorting by

×




आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में पत्नी की प्रताड़ना से एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पत्नी की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में 24 घंटे के भीतर पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पीड़ित अनुज पाठक जो की जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर के रहने वाले हैं ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पिता उपेंद्र पाठक ने लगभग नव वर्ष पूर्व सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी की थी जिसे एक पुत्र भी है। पीड़ित के अनुसार सुप्रिया पाठक द्वारा लगातार उनके पिता के साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना की जाती थी। ऐसे में लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उपेंद्र पाठक ने सुसाइड कर लिया। परिजनों की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पत्नी को किया गया गिरफ्तार
मामले की विवेचना कर रहे हैं सब इंस्पेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि अभियुक्त सुप्रिया पाठक की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में सूचना मिलने के बाद सुप्रिया पाठक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपिता को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *