![]()
कैराना (शामली) में उमस भरी गर्मी के बीच नगर पालिका के पानी के छिड़काव ने बच्चों को राहत दे दी। गुरुवार को सड़कों पर धूल और गर्मी कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा था। इसी दौरान आसपास के बच्चे सड़क पर पहुंच गए और पानी की फुहारों में नहाते हुए मस्ती करने लगे। जैसे ही पानी का टैंकर आगे बढ़ा, बच्चे उसके पीछे दौड़ पड़े। उन्होंने सड़क पर ही पानी की बौछारों में नहाकर गर्मी से राहत पाई। काफी देर तक बच्चे हंसते-खेलते पानी का आनंद लेते रहे। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे खुशी-खुशी पानी की फुहारों में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बारिश का इंतजार, गर्मी से लोग बेहाल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस और गर्मी लगातार बढ़ रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से किया गया पानी का छिड़काव बच्चों के लिए राहत और मनोरंजन का जरिया बन गया। वायरल वीडियो को लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरें देखिए…
Source link