![]()
संतकबीरनगर पुलिस ने लूट की एक वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, सैमसंग मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त .303 बोर का एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने औद्योगिक क्षेत्र के पास से आरोपी चन्द्रलोक यादव उर्फ अभिनव प्रताप को गिरफ्तार किया। वह बड़गो का निवासी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 26 जुलाई को हुई थी। बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के देवमी निवासी राजन गौड़ ने तहरीर देकर बताया था कि जिला अस्पताल गेट के पास एक बदमाश ने कट्टा दिखाकर उसकी हीरो स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ध्रुवनारायण यादव, उपनिरीक्षक ओंकारनाथ चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरिनारायण प्रसाद, कांस्टेबल बहादुर सिंह और कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे।
Source link