Sorting by

×




काशी नरेश विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार दोपहर 12 बजे महाविद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया और उन पर हुए लाठीचार्ज तथा अभद्र व्यवहार का जोरदार विरोध जताया। इस दौरान छात्रों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांगों में पेपर लीक पर तत्काल रोक लगाना और इसके लिए कठोर कानून बनाना शामिल था। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से छात्रों की पिटाई की और बिना नेम प्लेट वाले पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार परीक्षाओं को सफलतापूर्वक आयोजित करने में पूरी तरह विफल रही है। छात्रों ने दावा किया कि पिछले 12 सालों में मोदी सरकार कोई भी परीक्षा सकुशल संपन्न नहीं करा पाई है, जो उसकी विफलता को दर्शाता है। उन्होंने सरकार से मृतक छात्रों की जिम्मेदारी लेने और उनके परिजनों को मुआवजा देने की मांग भी की। छात्र नेता मुलायम यादव ने कहा कि छात्रों के आंदोलन के सामने सरकार को झुकना पड़ा और धर्मेंद्र प्रधान ने अंततः इस्तीफा दे दिया, जिसे छात्रों की जीत बताया गया। इस अवसर पर बडेलाल बिना, धीरज दुबे, मुलायम यादव, लव कुश यादव सहित कई छात्र नेता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *