Sorting by

×




चित्रकूट की देवांगना घाटी में गैंगरेप की घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इस बीच पीड़िता के नाबालिग साथी ने बंद कमरे में हुई बातचीत के दौरान कई ऐसे दावे किए हैं, जो अब तक सामने आई जानकारी से अलग हैं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच सभी पहलुओं पर जारी है। ‘पीड़िता NEET की तैयारी नहीं कर रही थी’ पीड़िता की नाबालिग साथी का दावा है कि पीड़िता नीट की तैयारी नहीं कर रही थी, बल्कि वह इंटरमीडिएट की छात्रा है और एक बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में असफल हो चुकी है। उसके अनुसार, युवती के पिता राजस्थान में रहते हैं और वह उनके साथ वहीं रहती है। जबकि उसका पैतृक घर मध्य प्रदेश में है, जहां उसके चाचा और अन्य परिजन रहते हैं। उसने यह भी दावा किया कि युवती किसी कोचिंग संस्थान में नहीं पढ़ती थी। ‘इंस्टाग्राम पर हुई पहचान, फिर मिलने का बनाया प्लान’ नाबालिग के मुताबिक, दोनों की पहचान करीब एक सप्ताह पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद उन्होंने मिलने का फैसला किया। उसने बताया कि पहली मुलाकात जिला मुख्यालय में हुई, जहां से दोनों ने बीयर खरीदी और एक मेडिकल स्टोर से कुछ सामान लिया। इसके बाद दोनों रामघाट स्थित एक होटल पहुंचे और फिर गणेश बाग गए, जहां कुछ समय साथ बिताया।
देवांगना घाटी जाने का किया दावा नाबालिग साथी के अनुसार, गणेश बाग में बैठकर युवती इंस्टाग्राम पर रील देख रही थी। इसी दौरान उसे देवांगना घाटी की एक रील दिखाई दी, जिसके बाद उसने वहां घूमने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों देवांगना घाटी पहुंचे। उसका आरोप है कि वहां बाइक से आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया। बीयर खरीदने की पुष्टि हुई बहिलपुरवा थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि जांच के दौरान दोनों द्वारा बीयर खरीदे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस नाबालिग साथी के दावों समेत सभी तथ्यों का सत्यापन कर रही है। 72 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *