Sorting by

×


युवक की गर्दन काटकर हत्या, जमीन पर पड़ी लाश।

फरीदकोट में बॉयफ्रेंड की घर बुलाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने कहा कि एक महिला उस पर अपने साथ संबंध रखने का दबाव बना रही थी। जब युवक ने इनकार किया तो महिला ने उसे अपने घर बुला लिया। वहां महिला, उसके पति और भाई ने हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। इसके बाद कुल

.

मृतक की पहचान धारा सिंह कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव हसनभट्टी का रहने वाला था। मृतक के पिता हरनेक सिंह ने बताया कि वह पंजाब पुलिस की कमांडो बटालियन में हेड कांस्टेबल हैं और उनकी ड्यूटी चंडीगढ़ में है।

उनका बड़ा बेटा अर्शदीप सिंह शादीशुदा था और पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहा था। वहीं डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर योजना बनाकर युवक को घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों ने युवक की गर्दन पर वार किए। उसके हाथ-पैर भी बंधे मिले।

आरोपियों ने युवक की गर्दन पर वार किए। उसके हाथ-पैर भी बंधे मिले।

संबंध रखने का दबाव बना रही थी महिला

मृतक के पिता हरनेक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे ने पहले उन्हें बताया था कि गांव पिपली निवासी हरप्रीत कौर, जिसकी शादी गांव मचाकी कलां में हुई है, उसे बार-बार फोन कर अपने साथ संबंध रखने का दबाव बना रही थी। अर्शदीप ने यह भी कहा था कि वह उससे डरता है। इस पर परिवार ने पंचायत लेकर महिला के मायके जाने का फैसला किया था।

हरनेक सिंह के अनुसार, रविवार को अर्शदीप घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद शक के आधार पर वे गांव पिपली पहुंचे, जहां हरप्रीत कौर के घर से अर्शदीप का शव बरामद हुआ। उसके हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे तथा कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी।

फॉरेंसिक टीम को बुलाक र साक्ष्य जुटाए गए।

फॉरेंसिक टीम को बुलाक र साक्ष्य जुटाए गए।

हाथ-पैर और मुंह बांधकर हत्या की

हरनेक सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या हरप्रीत कौर, उसके पति सिमरजीत सिंह, पिता चमकौर सिंह उर्फ कौर सिंह और भाई सतनाम सिंह ने मिलकर की है। उनके बयान के आधार पर थाना सदर फरीदकोट में मुकदमा 5 जुलाई को तहत बीएनएस की धारा 103, 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।

थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्शदीप सिंह को कथित तौर पर घर बुलाया गया, जहां उसके हाथ-पैर और मुंह बांधकर तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

फरार आरोपियों की तलाश कर रहे

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला हरप्रीत कौर निवासी गांव मचाकी कलां और उसके पिता चमकौर सिंह उर्फ कौर सिंह निवासी गांव पिपली को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हरप्रीत कौर ने कथित रूप से सुनियोजित साजिश के तहत अर्शदीप सिंह को गांव पिपली बुलाया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

——————-

हत्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:-

अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने युवक की हत्या:तेजधार हथियार से मारा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा; पैसों का था लेन-देन

अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने सोमवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें:-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *