Sorting by

×




जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में मंगलवार को दोपहर 2 बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय को बचाने और उसके अस्तित्व को बनाए रखने की मांग उठाई। अभियान में शामिल छात्र नेताओं का कहना था कि जौहर यूनिवर्सिटी मानकों के अनुरूप स्थापित की गई है, इसलिए उसे तोड़ा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अब जानिए मौजूद छात्रों ने क्या मांग की समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष आयुष यादव ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय में कोई कमी थी तो सरकार पिछले नौ वर्षों से क्यों चुप रही। उन्होंने कहा कि अब अचानक की जा रही कार्रवाई से हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। वहीं, विमलेश यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा संस्थानों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय को बचाने और छात्रों के हितों की रक्षा करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *