Sorting by

×


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सीसीएसयू परिसर स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस दौरान कुलपति

.

पूजा के दौरान कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला भी उनके साथ मौजूद रहीं

पूजा के दौरान कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला भी उनके साथ मौजूद रहीं

राज्यपाल 20 जुलाई को मेरठ पहुंची थीं। पहले उन्होंने मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इसके बाद रात में वह सीसीएसयू परिसर पहुंचीं। अब 22 जुलाई को वह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

विश्वविद्यालय मंदिर के पुरोहित ने बताया कि राज्यपाल ने पूरे मनोयोग, श्रद्धा और एकाग्रता के साथ रुद्राभिषेक किया। पूजा के दौरान उन्होंने संस्कृत और गुजराती दोनों भाषाओं में बोले गए मंत्रों को ध्यानपूर्वक ग्रहण किया। पुरोहित के अनुसार दोनों भाषाओं की समानता के कारण उन्होंने मंत्रों को सहजता से समझा और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा संपन्न की।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीसीएसयू शिव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीसीएसयू शिव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की

जब पुरोहित से पूछा गया कि क्या राज्यपाल ने पूजा के दौरान कोई विशेष प्रार्थना की, तो उन्होंने कहा, “यह तो उनका अंतरमन ही जानता होगा कि उन्होंने क्या प्रार्थना की, लेकिन इतना निश्चित है कि उन्होंने ईश्वर का स्मरण करते हुए पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।” पुरोहित ने इसे विश्वविद्यालय परिवार के लिए सौभाग्यपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि महामहिम राज्यपाल के साथ रुद्राभिषेक कराने का अवसर उनके लिए भी अत्यंत शुभ और अविस्मरणीय रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *