सरफराज वारसी | बाराबंकी4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दुर्गा ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसका घना धुआं करीब दो किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था।आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दुकान में दोपहिया वाहनों के बड़ी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

दो किलोमीटर दूर से दिख रहा धुएं का गुबार।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

आग लगने के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।
