![]()
कानपुर पोस्टल मंडल ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन स्थित एसपीसी (स्टेशन पोस्टिंग सेंटर) एक्सटेंशन काउंटर पर 24 घंटे और सातों दिन मिलने वाली डाक बुकिंग सुविधा समाप्त कर दी है। विभागीय समीक्षा में देर रात और अतिरिक्त समय के दौरान नाममात्र या शून्य बुकिंग मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। बिना कारण काउंटर पर अतिरिक्त कर्मचारी की डियूटी भी लगानी पड़ती है, इसे आज बुधवार सुबह 8 बजे जानकारी जारी की गई। इसलिए अब यह सुविधा आज से रात्रि तक ही मिलेगी 24 घंटे नहीं मिल सकेगी। रेल डाक सेवा, कानपुर पोस्टल मंडल के प्रवर अधीक्षक अरुण यादव ने बताया कि कानपुर आरएमएस समेत मंडल के सभी रेलवे स्टेशन स्थित एसपीसी एक्सटेंशन काउंटर अब दो शिफ्टों में संचालित किए जाएंगे। अब दो शिफ्टों में होगी बुकिंग नई व्यवस्था के तहत पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से रात 11:15 बजे तक चलेगी। यानी अब रेलवे स्टेशन स्थित डाक बुकिंग काउंटरों पर रात 11:15 बजे के बाद बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। प्रधान डाकघरों में 24 घंटे सेवा जारी विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि समय में बदलाव केवल रेलवे स्टेशन स्थित एसपीसी एक्सटेंशन काउंटरों पर किया गया है। शहर के प्रधान डाकघरों में 24 घंटे डाक बुकिंग की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। इसलिए ऐसे लोगो जिन्हें किसी भी समय सुविधा का इस्तेमाल करना है, वो मुख्य डाकघर से सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
Source link