Sorting by

×




आजमगढ़ में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों के साथ ही धूप भी आती जाती रही। जिले का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिस तरह से विगत दो दिनों से जिले में उमस भरी गर्मी हो रही है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होता दिख रहा है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले तीन दिनों के बाद ही बारिश होगी। उमस भरी गर्मी के बाद भी जिस तरह से बिजली की कटौती हो रही है उसे आम जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित होता दिख रहा है। हालांकि आसमान में बादलों की वजह से आम जनता को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सरकार ने सतर्कता बरतने की अपील
प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम विभाग के लगातार हो रहे परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले तीन दिनों के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *