Sorting by

×


दानिश, हापुड़।30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में रविवार रात कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर कार सवार युवकों द्वारा की गई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। अस्पताल के पास हुई घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नक्का कुआं रोड स्थित एक अस्पताल के पास रविवार रात करीब 10 बजे कार सवार कुछ लोगों ने अचानक फायरिंग कर दी। घटना गढ़ कोतवाली से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि कार और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा सके। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

गढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *