Sorting by

×




हाथरस में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली सदर में रविवार की दोपहर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कराते हुए बैंक के शाखा प्रबंधक गौतम कौशल कुमार ने बताया कि 31 मार्च 2022 को मैसर्स ग्रो डॉट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के निदेशक प्रीती शर्मा, चंद्रकांत पाराशर, चेस्टा ग्रोवर और जयकांत पाराशर को व्यवसाय के लिए 50 लाख रुपये का ऋण दिया गया था। यह ऋण रामलाल गुज मुरसान गेट, हाथरस में एक व्यावसायिक स्थल के संचालन के लिए दिया गया था। बैंक द्वारा 16 जून 2023 को किए गए निरीक्षण में यह व्यावसायिक स्थल मौके पर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद, उनके मूल पते फ्लैट-8, फर्स्ट फ्लोर, ब्लॉक सी, पॉकेट-1, सेक्टर-11, रोहिणी, दिल्ली पर भी जांच की गई। 28 दिसंबर 2023 को कर्मचारियों को भेजकर दोबारा जांच कराई गई, लेकिन वहां भी कोई पता नहीं चला। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल बैंक प्रबंधक का आरोप है कि प्रीती शर्मा, चंद्रकांत पाराशर, चेस्टा ग्रोवर और जयकांत पाराशर ने एक षड्यंत्र के तहत बैंक के साथ धोखाधड़ी की और 50 लाख रुपये की धनराशि हड़प ली। उन्होंने बैंक की धनराशि का दुरुपयोग कर आपराधिक विश्वासघात किया है। कोतवाली सदर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *