Sorting by

×




औरैया में राज्य कर विभाग ने शनिवार शाम धागा कारोबारियों के साथ विशेष ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ आयोजित कर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि चाइनीज मांझा गंभीर हादसों का कारण बन रहा है, इसलिए इसके निर्माण और बिक्री से पूरी तरह दूर रहें। ककोर स्थित राज्य कर विभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त प्रदीप कुमार ने की। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त शिव शंकर चौरसिया, जय सिंह यादव, पंकज कुमार पाण्डेय, राज्य कर अधिकारी विजय शंकर दीक्षित, स्थानीय व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि और धागा कारोबारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। सुरक्षित और वैध धागों के व्यापार पर दिया जोर उपायुक्त प्रदीप कुमार ने व्यापारियों से विभागीय नियमों का पालन करते हुए केवल सुरक्षित और वैध धागों का कारोबार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका है और इससे कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। व्यापारियों ने दिया नियमों के पालन का भरोसा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चाइनीज मांझे के निर्माण और बिक्री से पूरी तरह दूरी बनाए रखें। इस पर व्यापारियों ने भरोसा दिलाया कि वे केवल वैध एवं सुरक्षित धागों का ही व्यापार करेंगे और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं करेंगे, ताकि जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *