![]()
यूपी बार काउंसिल चुनाव की मतगणना में सोमवार 7 जुलाई को 9वें दिन भी प्रयागराज के वोट गिने गए। वैध मतों में कानपुर के अधिवक्ता अनुराग पांडेय को 338 वोट मिले, जिसके बाद वह 4105 वोट पाकर पहले स्थान पर बने हुए है। चुनाव में हिस्सा ले रहे कानपुर के 26 अधिवक्ताओं में सबसे सबसे अधिक वोट अनुराग पांडेय ने हासिल किए है। जिसके बाद बीजेपी लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल को अनुराग पांडेय ने 700 मतों से पछाड़ दिया है। गृह जनपद में देवेंद्र सिंह को मिले 1800 वोट बार काउंसिल चुनाव में 333 प्रत्याशियों में अनुराग पांडेय पहले स्थान पर हैं, जबकि प्रशांत सिंह अटल 3405 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए है। निवर्तमान अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ (बुलंदशहर) 3447 मतों के साथ तीसरे और देवेंद्र मिश्र नगरहा 3251 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं, हालांकि देवेंद्र मिश्र को गृह जनपद में रहने का फायदा भी मिला, जिसका नतीजा यह रहा कि 9वें दिन की मतगणना में उन्हें 1800 वोट हासिल हुए।
बता दें कि अनुराग पांडेय यूपी बार काउंसिल के चुनाव में अब तक 59 जिलों की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें अनुराग पांडेय लगातार बढ़त हासिल किए हुए हैं। उनको जौनपुर में सर्वाधिक 346, फर्रूखाबाद में 206, बंदायू में 180 मत मिले है। गृह जनपद कानपुर में उनको 1575 वोट प्राप्त हुए थे।
Source link