![]()
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय सोमवार को खलीलाबाद पहुंचीं। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीनारायण सिंह कौशिक और भाजपा नेत्री डॉ. सोनी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सोमवार दोपहर पत्रकारों से बातचीत में रजनी पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कानून-व्यवस्था में सुधार, एक्सप्रेस-वे निर्माण, निवेश, महिला सुरक्षा और गरीब कल्याण की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं कार्यों के कारण सरकार ने जनता का विश्वास जीता है। 2027 में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा प्रदेश मंत्री ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा को प्रचंड जनादेश देगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और वर्ष 2017 की ऐतिहासिक जीत को दोहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। विपक्ष पर साधा निशाना रजनी पांडेय ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज को जोड़ने की राजनीति करती है, जबकि विपक्ष जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग तक विकास पहुंचा है। कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जताया आभार स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए रजनी पांडेय ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का पहुंचकर उनका सम्मान करना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, सतविंदर सिंह उर्फ जज्जी, सदर विधायक प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल, किरण प्रजापति, इं. नितिन सिंह, शैलेन्द्र सिंह गुड्डू, जितेंद्र गुप्ता, साहिल, त्रियुगी मौर्या, रोहित वर्मा, अमन तिवारी, चंदन तिवारी, मन्नू राय, राजा गुप्ता, सोहन लाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Source link