Sorting by

×


शुभम | मेरठ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी के निर्देशों पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नूपुर गोयल ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में यूपीनेडा मेरठ के परियोजना प्रभारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 11,250 घरों में सोलर रूफटॉप लगाने का लक्ष्य है। इसके तहत प्रतिमाह न्यूनतम 938 घरों में सोलर सिस्टम स्थापित किए जाने हैं। अब तक इस योजना के अंतर्गत 20,475 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 12,010 घरों में सोलर रूफटॉप की स्थापना का कार्य पूरा हो चुका है।

इन 12,010 घरों के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा ₹1,08,000 प्रति घर की दर से कुल ₹1,29,70,80,000 (एक अरब उनतीस करोड़ सत्तर लाख अस्सी हजार रुपये) का अनुदान जारी किया गया है। यह योजना मार्च 2027 तक संचालित रहेगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को पीएम सूर्य घर योजना की साप्ताहिक समीक्षा करने और शाखावार जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, अधिशासी अभियंता विद्युत को लंबित नेट मीटरिंग/कॉन्फिगरेशन का कार्य एक सप्ताह में पूरा करने और सोलर से उत्पादित बिजली का समायोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में वेंडर शगुन सोनकर ने योजना के लाभार्थियों के उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि भोला रोड, मेरठ निवासी सोहनवीर पुत्र श्री धर्मसिंह के आवास पर मई 2026 में 2 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप लगाया गया था। पहले उनका बिजली बिल ₹2,000 आता था, जो अब शून्य हो गया है। जून माह में उन्होंने ₹996 की बिजली का निर्यात भी किया।

इसी प्रकार, शिवचौक, बागपत गेट, मेरठ निवासी कंचन शर्मा पत्नी सतीश के आवास पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप स्थापित किया गया है। उनका बिजली बिल जो पहले ₹7,000 से ₹8,000 आता था, वह अब घटकर ₹1,000 हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *