Sorting by

×




फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर्व से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार शाम करीब 6:30 बजे सिरसागंज के नगला महासुख में छापेमारी की। सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तीन परिसरों की जांच कर खोया, घी, मिश्रित दूध और एसएमपी पाउडर समेत खाद्य पदार्थों के 9 नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान करीब 1 हजार किलो खोया, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई गई, मौके पर नष्ट कराया गया। वहीं कप्तान सिंह और धर्म सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। कप्तान सिंह के परिसर से 600 किलो खोया मिला टीम ने सबसे पहले कप्तान सिंह के परिसर की जांच की। यहां घी, अपमिश्रक, खोया, मिश्रित दूध और एसएमपी पाउडर के 6 नमूने लिए गए। मौके पर करीब 600 किलो खोया मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए थी। खाद्य विभाग ने इसे नियमानुसार मौके पर ही नष्ट करा दिया। धर्म सिंह के यहां 400 किलो खोया नष्ट इसके बाद टीम धर्म सिंह के परिसर पहुंची। यहां खोया और एसएमपी पाउडर के 2 नमूने लिए गए। जांच के दौरान करीब 400 किलो खोया मिला, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई। इसे भी मौके पर नष्ट कराया गया। इसके अलावा विक्रम सिंह के परिसर से खोया का एक नमूना लिया गया। सभी 9 नमूने जांच के लिए भेजे खाद्य विभाग ने कार्रवाई में लिए गए सभी 9 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक टीम भी रही मौजूद कार्रवाई से पहले सहायक आयुक्त खाद्य ने उपजिलाधिकारी सिरसागंज को जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस बल और नायब तहसीलदार एनपी सिंह को टीम के साथ भेजा गया। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. तुलिका शर्मा के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद वर्मा, संदीप कुमार, मनोज कुमार, यशपाल यादव और अरुण कुमार शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *