![]()
हाथरस में एंटी करप्शन विभाग की कार्रवाइयों को लेकर राजस्व कर्मियों में भारी आक्रोश है। शनिवार को तहसील सदर परिसर में लेखपालों ने लामबंद होकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया और एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली का कड़ा विरोध जताया। बिना निष्पक्ष जांच के हो रही कार्रवाई तहसील अध्यक्ष मोहित शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी आवाज बुलंद की। लेखपालों ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि उनके खिलाफ गलत सूचनाओं और झूठी शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संघ का कहना है कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कदम उठाने से पहले, उस शिकायत की वास्तविकता की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन धरना-प्रदर्शन के बाद आक्रोशित लेखपाल संघ की ओर से अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से सरकार से यह प्रमुख मांग की गई है कि एंटी करप्शन द्वारा की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए और केवल गलत शिकायतों के आधार पर कर्मचारियों पर हो रही कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
Source link