Sorting by

×




हाथरस में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसके भगत ने गुरुवार शाम 6 बजे पुलिस लाइन में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर श्रावण मास में जनपद से गुजरने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी एडीजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर बढ़ेगी निगरानी उन्होंने कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों, मंदिरों, विश्राम स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए। ट्रैफिक प्लान और डायवर्जन पर रहेगा फोकस यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने, डायवर्जन व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग संचालित करने के निर्देश दिए गए। एडीजी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों और आमजन दोनों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मार्गों पर अतिक्रमण, अवरोध या निर्माण सामग्री मिलने पर तत्काल हटाने की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। शिविरों और आयोजकों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश एडीजी ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के कांवड़ शिविरों, विश्राम स्थलों और आयोजकों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। बैठक में सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, पीए सिस्टम, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन संसाधनों और अन्य सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *