![]()
हाथरस के हाथरस गेट थाना क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल के एनआरसी वार्ड में गुरुवार शाम करीब 4 बजे डॉक्टर रूम की छत की सीलिंग अचानक गिर गई। हादसे के समय कमरे में झाड़ू लगा रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोज कुमार मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। उनके ऊपर छत का मलबा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीलिंग गिरने के बाद डॉक्टर रूम में मलबा फैल गया। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्टाफ में खलबली मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल मनोज कुमार को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि हादसे के समय डॉक्टर रूम में मनोज कुमार के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। अगर कमरे में मरीज या अस्पताल का कोई अन्य कर्मचारी मौजूद होता तो वह भी मलबे की चपेट में आ सकता था। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया।
Source link