![]()
गोरखपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार को बड़ी सुविधा शुरू हो गई। गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हुआ। सुबह ट्रेन के रवाना होने के दौरान स्टेशन पर यात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिला। ट्रेन नंबर 15085/15086 अब गोरखपुर और बांद्रा टर्मिनस के बीच हर सप्ताह चलेगी। गोरखपुर से ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी। इससे गोरखपुर और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को नियमित रेल सेवा का लाभ मिलेगा। ट्रेन के अंदर की व्यवस्था देखकर खुश हुए यात्री नई अमृत भारत ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों ने ट्रेन के अंदर की व्यवस्था की तारीफ की। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के अंदर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। स्लीपर कोच में भी साफ-सुथरा माहौल देखने को मिल रहा है। यात्रियों का कहना था कि मुंबई जैसे लंबे सफर के लिए ट्रेन में बेहतर व्यवस्था होना काफी राहत देने वाला है। यात्रियों ने स्लीपर श्रेणी में साफ-सफाई और सुविधाओं को अच्छी पहल बताया। गोरखपुर से मुंबई का किराया 875 रुपये यात्रियों के अनुसार गोरखपुर से मुंबई तक स्लीपर श्रेणी का किराया करीब 875 रुपये रखा गया है। यात्रियों का कहना है कि इतनी लंबी दूरी के सफर में स्लीपर कोच में साफ-सुथरी व्यवस्था और सुविधाएं मिलना काफी अच्छी बात है। गोरखपुर से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी ट्रेन ट्रेन संख्या 15085 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन खलीलाबाद से 8:29 बजे, बस्ती से 8:57 बजे और गोंडा से 10:15 बजे रवाना होगी। आगे ट्रेन बादशाह नगर से दोपहर 1:13 बजे, ऐशबाग से 2:05 बजे और कानपुर सेंट्रल से 3:45 बजे चलेगी। ट्रेन टूंडला से शाम 7:15 बजे, आगरा फोर्ट से रात 8 बजे, बयाना से रात 10:10 बजे और गंगापुर सिटी से रात 11:05 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन इन स्टेशनों से होकर बांद्रा पहुंचेगी यात्रा के दूसरे दिन ट्रेन कोटा से रात 1:05 बजे, भवानी मंडी से 2:10 बजे, शामगढ़ से 2:30 बजे और रतलाम से सुबह 5 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन वडोदरा से सुबह 8:55 बजे, सूरत से 11:57 बजे, वलसाड से दोपहर 1:09 बजे, वापी से 1:32 बजे और पालघर से 3:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन बोरीवली से शाम 4:48 बजे रवाना होकर शाम 5:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। शनिवार रात 9:45 बजे बांद्रा से चलेगी वापसी ट्रेन वापसी में ट्रेन संख्या 15086 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को रात 9:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। ट्रेन बोरीवली से 10:13 बजे, पालघर से 10:56 बजे और वापी से रात 11:49 बजे रवाना होगी। इसके बाद दूसरे दिन वलसाड से रात 12:22 बजे, सूरत से 1:31 बजे, वडोदरा से 3:12 बजे और रतलाम से सुबह 6:50 बजे ट्रेन चलेगी। इसके बाद ट्रेन शामगढ़ से 8:30 बजे, भवानी मंडी से 8:55 बजे, कोटा से सुबह 10:25 बजे और गंगापुर सिटी से दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी। आगे ट्रेन बयाना से दोपहर 2 बजे, आगरा फोर्ट से 4:25 बजे, टूंडला से 5:25 बजे और कानपुर सेंट्रल से रात 10:45 बजे चलेगी। तीसरे दिन सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी वापसी यात्रा में ट्रेन तीसरे दिन ऐशबाग से रात 12:58 बजे, बादशाह नगर से 1:21 बजे, गोंडा से 3:40 बजे, बस्ती से 4:53 बजे और खलीलाबाद से 5:16 बजे रवाना होगी। इसके बाद अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस सुबह 6:45 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। मुंबई जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत गोरखपुर और मुंबई के बीच बड़ी संख्या में लोग नौकरी, कारोबार और अन्य कामों के लिए यात्रा करते हैं। नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन से इन यात्रियों को एक और विकल्प मिल गया है। हर सप्ताह ट्रेन चलने से यात्रियों को अपनी यात्रा पहले से तय करने में भी सुविधा होगी।
Source link