![]()
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पसिगवां गांव में शनिवार दोपहर सुखेता नदी में एक अज्ञात युवक शव उतराता हुआ मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मछुआरे नदी में मछलियां पकड़ रहे थे, तभी उन्हें बड़ी घास में फंसा एक शव दिखाई दिया। मछुआरों ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Source link