Sorting by

×




हरदोई में 22 वर्षीय एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। मंगलवार शाम 4 बजे मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। शव देखकर मृतका के मायके वाले बिलख पड़े। बुधवार की दोपहर मृतका के मायके और ससुराल वाले आपस में विवाद करते रहे। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम मूड़ा खालसा निवासी रामनिवास ने अपनी बेटी राधा (22) की शादी 21 अप्रैल 2025 को हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बसोहा सुमई निवासी नीरज से की थी। नीरज पेशे से बढ़ई है। कुछ माह से नीरज सोनीपत में काम कर रहें हैं। मृतका का पिता का आरोप है कि नीरज शराब का आदी है और शादी के कुछ समय बाद ही उसने राधा के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। परिजनों ने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह में विवाद बढ़ने पर रामनिवास बेटी को अपने साथ सोनीपत ले गए थे। रामनिवास सोनीपत में एक फैक्ट्री में काम करता है। हालांकि, बाद में सुलह-समझौते के बाद राधा को वापस ससुराल भेज दिया गया था। सोमवार को लौटा था पति बीते सोमवार को नीरज सोनीपत से अपने गांव बसोहा सुमई लौटा था। मंगलवार दोपहर पति-पत्नी के बीच फिर कहासुनी हुई। इसके बाद राधा का शव घर के कमरे में धोती के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां मंगलवार शाम 4 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि परिजनों से प्राप्त शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *