Sorting by

×




हरदोई के बाबूपुर कचनारी गांव में मंगलवार शाम 5 बजे पूर्व सांसद एवं विधायक स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया और ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम का उद्घाटन भी हुआ। देशराज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की प्रतिमा का अनावरण किया और वृद्धाश्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका हरदोई दौरा स्थगित हो गया। इसके बावजूद, उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रतिमा अनावरण व वृद्धाश्रम उद्घाटन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि धर्मगज सिंह का जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बुजुर्गों की सेवा के लिए वृद्धाश्रम की स्थापना को अत्यंत सराहनीय पहल बताया। उन्होंने जल्द ही हरदोई आने का आश्वासन भी दिया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय धर्मगज सिंह के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण, शिक्षा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में सांसद जयप्रकाश रावत, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, विधायक श्याम प्रकाश, विधायक प्रभाष कुमार, पूर्व सांसद डॉ. अशोक बाजपेई, पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह के परिजनों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। देखें कार्यक्रम की फोटो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *