Sorting by

×




सोनभद्र के रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर शिव मंदिर में सावन माह भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन का पूर्णिमा पर समापन हो गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति के लिए 251 जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुतियां दी गईं। आरती पूजन के दौरान ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से समूचा भिखारी बाबा आश्रम गूंज उठा। यह विशेष हवन पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसमें उपयोग की गई 251 प्रकार की जड़ी-बूटियां वातावरण को शुद्ध करने में सहायक मानी जाती हैं। कार्यक्रम का आयोजन शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया। आचार्य अमरेश मिश्र ने रुद्राभिषेक, हवन और आरती पूजन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद किया ग्रहण कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी महाराज ने बताया कि आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा पूरे सावन माह में रुद्राभिषेक पूजन और आरती का आयोजन किया जा रहा था, जिसका पूर्णिमा पर विधिवत समापन हुआ। उन्होंने बताया कि हवन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनाना था। आचार्य अमरेश मिश्र को दक्षिणा के रूप में 9001 रुपये सोनभद्र के वरिष्ठ समाजसेवी संजय अग्रवाल की ओर से भेंट किए गए। इस दौरान प्रतिदिन आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में चिंता मौर्य, आदित्य केशरी, उषा, रिशिता, चिरौंजी, रामकृपा, मनीता, करुणा सिंह, उर्मिला देवी, सत्या, संगीता, परमानंद, कालो देवी, विमला देवी, हीरा सिंह, साधु सिंह, महेंद्र सिंह सहित कई श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *