![]()
सुल्तानपुर के काशीपुर गांव में सर्पदंश के शिकार एक की युवक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना मंगलवार देर शाम उस समय हुई जब युवक अपने घर में शर्ट लेने गया था। वहीं पुलिस ने बताया कि परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। जानकारी के अनुसार, करौंदीकलां थाना क्षेत्र काशीपुर निवासी सेखई (40) मंगलवार देर शाम अपने मंडहे में शर्ट लेने गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दीवार पर चिपके एक सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद सेखई की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कादीपुर लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और पार्थिव शरीर को घर वापस ले गए। ग्राम प्रधान अनवर अली ने घटना की पुष्टि की है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने लोगों से सावधानी बरतने और सर्पदंश की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की है।
Source link