Sorting by

×




सीतापुर में समाज कल्याण विभाग की ओर से चतुर्मास के दौरान शहर के आरएमपी स्कूल ग्राउंड में बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। बारिश के बीच हुए कार्यक्रम में 551 हिंदू जोड़ों का विवाह कराया गया, जबकि इसी पंडाल में 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी पढ़ाया गया। आयोजन के दौरान बारिश से पंडाल में पानी भर गया, जिससे वर-वधू और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आयोजन के समय और तैयारियों को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं। चतुर्मास में आयोजन, शुभ मुहूर्त को लेकर चर्चा आयोजन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा विवाह की तारीख और शुभ मुहूर्त को लेकर है। दावा किया जा रहा है कि पंचांग में निर्धारित किसी शुभ मुहूर्त के बिना ही सामूहिक विवाह करा दिया गया। हालांकि, इस संबंध में विभाग का कहना है कि आयोजन नियमों के अनुसार कराया गया। दम्पतियों के अनुसार, सामूहिक विवाह की तारीख आयोजन से महज तीन दिन पहले तय किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पंजीकृत जोड़ों को सूचना देकर आनन-फानन में विवाह की प्रक्रिया पूरी कराई गई। माला कम पड़ी तो सजावट की मालाओं पर टूट पड़े लोग बारिश के कारण आयोजन स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति भी बनी रही। बताया गया कि वर-वधू के लिए मालाएं कम पड़ गईं। इसके बाद पंडाल में सजावट के लिए लगाई गई फूलों की मालाओं को उतारकर लेने की होड़ मच गई। इस दौरान की तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बारिश के चलते पंडाल में पानी भरने से कई परिवारों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। करीब 5.65 करोड़ रुपए खर्च होने का दावा समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार सामूहिक विवाह आयोजन पर करीब 5 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किए गए। इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद बारिश के बीच पंडाल में जलभराव और व्यवस्थाओं में सामने आई कमियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फर्म के चरित्र प्रमाण पत्र को लेकर भी आरोप सामूहिक विवाह में दंपतियों को शादी का सामान उपलब्ध कराने वाली फर्म को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में शामिल फर्म संचालक के चरित्र प्रमाण पत्र में गड़बड़ी थी। यह भी आरोप लगाया गया है कि फर्म संचालक के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जानकारी कथित तौर पर छिपाकर चरित्र प्रमाण पत्र बनवाया गया और उसी के आधार पर टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया गया। आरोप लगाने वालों का कहना है कि जिला प्रशासन को मामले की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस पर अनजान बने रहे। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। चरित्र प्रमाण पत्र और टेंडर प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। समाज कल्याण अधिकारी बोले- सब कुछ नियमानुसार हुआ पूरे मामले पर समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह का आयोजन नियमानुसार कराया गया है। उन्होंने आयोजन में किसी तरह की नियमविरुद्धता से इनकार किया। हालांकि, आयोजन की तारीख, चतुर्मास के दौरान विवाह, बारिश में व्यवस्थाएं, फर्म के चरित्र प्रमाण पत्र, टेंडर प्रक्रिया और करीब 5.65 करोड़ रुपये के खर्च को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब विस्तृत जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *