Sorting by

×




सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन समय पर एयरबैग खुल जाने से कार सवार डॉक्टर और उनकी मां की जान बच गई। दोनों को मामूली चोटें आईं है। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1:30 बजे बेनीरामा पुल के पास स्थित मोड़ पर हुई। डॉ. अशोक यादव निवासी दंडपुरवा मजरा शेखनापुर, थाना लहरपुर अपनी मां का इलाज कराने के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल गए थे। इलाज के बाद वह अपनी मां के साथ ग्रांड विटारा कार (UP34 CD 9647) से वापस सीतापुर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रात अधिक होने और लगातार सफर करने के कारण बेनीरामा पुल के पास मोड़ पर चालक डॉ. अशोक यादव को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार में लगे सभी एयरबैग तुरंत खुल गए। एयरबैग ने चालक और उनकी मां को गंभीर चोट लगने से बचा लिया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि कार में एयरबैग न होते तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *