Sorting by

×




मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून 2026 की रैंकिंग में देवरिया जिले के 42वें स्थान पर खिसकने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह ने बुधवार देर शाम विकास भवन के गांधी सभागार में समीक्षा बैठक कर खराब प्रदर्शन करने वाले सात विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना में खराब प्रदर्शन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आईसीडीएस पोषण अभियान के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी और सेतु निर्माण कार्यों में प्रगति धीमी होने पर उप परियोजना प्रबंधक (सेतु निगम) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। पीडब्ल्यूडी, पर्यटन और पंचायत राज विभाग भी कार्रवाई के दायरे में इसके अलावा नई सड़कों के निर्माण में लापरवाही के लिए अधीक्षण अभियंता (लोक निर्माण विभाग), राज्य योजना से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर पर्यटन सूचना अधिकारी तथा पांचवें राज्य वित्त आयोग से संबंधित कार्यों में कमी मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को भी नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। समयबद्ध तरीके से अपडेट करें पोर्टल सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करें और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल पर सही एवं समयबद्ध आंकड़े अपलोड करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। अगली रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश सीडीओ ने सभी विभागों को लंबित कार्यों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने और अगले माह की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले की स्थिति बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *