Sorting by

×




जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। मंगनी होने और विवाह की तारीख तय होने के बावजूद एक युवती ने उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर गुढ़ा निवासी अंकित निषाद का गत वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर चयन हुआ था। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उसकी तैनाती हरदोई जनपद में बताई जा रही है। इसी दौरान उसका क्षेत्र की एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों को इस संबंध की जानकारी होने के बाद विवाह के लिए सहमति बन गई। परिजनों की मौजूदगी में दोनों की मंगनी भी संपन्न हुई और विवाह को लेकर शपथ पत्र तैयार कराया गया। दोनों पक्षों ने आगामी 22 नवंबर को विवाह की तिथि भी निर्धारित कर दी थी। बताया जा रहा है कि मंगनी के बाद किसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इसके बाद रिश्तों में खटास आ गई। युवती का आरोप है कि सिपाही ने शादी का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गया। युवती ने इसे विश्वासघात बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। सूत्रों के अनुसार पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच समझौते और विवाह को लेकर लगातार बातचीत चल रही थी। हालांकि कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद युवती ने शादी करने से इन्कार करते हुए पुलिस को तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की। कालपी कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान, उपलब्ध साक्ष्य एवं अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *