Sorting by

×




अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने नौगढ़ में ‘सद्बुद्धि यात्रा’ निकाली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद ने किया। यह यात्रा नौगढ़ तहसील परिसर से शुरू होकर हनुमान मंदिर तक पहुंची। समापन पर देश, प्रदेश और समाज में सत्य, न्याय, सद्भाव तथा धार्मिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की प्रार्थना की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। उन्होंने जोर दिया कि यदि श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी किसी प्रकार की अनियमितता हुई है, तो उसकी निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी धर्म के विरोध में नहीं, बल्कि आस्था की पवित्रता, पारदर्शिता और जवाबदेही के पक्ष में खड़ी है। कार्यक्रम में डॉ. नादिर सलाम, कृष्ण बहादुर सिंह, जावेद मोकीम, अनिल सिंह अन्नू, सतीश चंद्र त्रिपाठी, सादिक अहमद और राजन श्रीवास्तव सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। यदि कोई अनियमितता हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई देश के सामने लाई जानी चाहिए। इस ‘सद्बुद्धि यात्रा’ में अकील अहमद मुन्नू, पंकज चतुर्वेदी, गालिब बिसेन, दीपक यदुवंशी, गंगेश्वर राय, अश्विनी सिंह सोलंकी, रियाज मनिहार, सुदामा प्रसाद, आसिफ रिजवी, मनोज श्रीवास्तव, विक्की रिजवी, पवन पांडेय, पप्पू खान, हृषीकेश मिश्रा, परमहंस मिश्रा, कपिल देव यादव, जाकिर हुसैन, होरीलाल श्रीवास्तव, डॉ. प्रमोद कुमार, संतोष चौधरी, ओमप्रकाश दूबे, शौकत अली, श्याम किशोर पांडेय, सुरेश शुक्ला, अशोक गुप्ता, रुखमीना साहनी, अखलाक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *