Sorting by

×




वाराणसी में देह व्यापार, सेक्स रैकेट, हुक्काबार और तमाम गंदे कामों के लिए चर्चित सिगरा इलाके में रविवार शाम पुलिस ने छापेमारी में एक सेक्स रैकेट दबोचा। शानदार गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था और युवक-युवतियां ग्राहक बनकर पहुंच रहे थे। पूरी बुकिंग आनलाइन होती थी, गेस्ट हाउस ने अपने एजेंट भी बना रखे थे। पुलिस भी इस गंदे काम की खबर थी लेकिन हाथ नहीं डाल रहे थे। लगातार शिकायतों के बाद सिगरा पुलिस ने देह व्यापार के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। मलदहिया इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी करके सिगरा थाने की टीम ने 5 महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए 4 पुरुषों में से 2 होटल के ही कर्मचारी हैं, जिनमें एक मैनेजर है। गिरफ्तार किया गया दूसरा व्यक्ति कस्टमर को लाने का काम किया करता था। पुलिस ने मौके से दो कस्टमर को भी पकड़ा है। महीनों से चल रहा था देह व्यापार सिगरा थाना पुलिस को कई दिन से मलदहिया इलाके में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद सिगरा पुलिस ने मामले की तस्दीक के लिए मुखबिर को तैनात किया। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद पुलिस सादे भेष में बताए गए स्थान पर पहुंची। गेस्ट हाउस में अनैतिक रूप से देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद सिगरा थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और गेस्ट हाउस पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान गेस्ट हाउस से 5 महिलाओं को पकड़ा गया, जिनमें से 4 महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। वहीं, एक अन्य महिला किसी अन्य राज्य की बताई जा रही है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस दौरान गेस्ट हाउस के संचालक और एक दलाल को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो कस्टमर भी पकड़े गए हैं, जिन्हें लेकर पुलिस सिगरा थाने पहुंची है। बताया जा रहा है कि कस्टमर के हिसाब से 2500 से 5000 रुपए तक रकम वसूली जा रही थी। एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से मलदहिया इलाके में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। गेस्ट हाउस से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि 5 महिलाओं और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक ऐसा व्यक्ति है, जो कस्टमर को ऑनलाइन देह व्यापार के लिए लड़कियों की फोटो भेजता था। इसके बाद कस्टमर से पेमेंट लेने के बाद उनके बताए गए गंतव्य तक डिलीवरी भी होती थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से पेमेंट स्वीकार की जाती थी। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 75 हजार के किराए पर चल रहा था गेस्ट हाउस एसीपी ने बताया कि पूछताछ से जानकारी मिली कि यह गेस्ट हाउस राहुल प्रजापति पुत्र शंभूनाथ प्रजापति निवासी आंध्रा पुल ने 75 हजार रुपये किराया पर सारंग जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी रीठा आइसक्रीम मलदहिया से लगभग 1 वर्ष पूर्व लिया गया था। जिसमें गैर प्रान्तों से लड़किया अपने सहयोगी सागर सेठ पुत्र जय प्रकाश सेठ निवासी नई बस्ती भुल्लनपुर के जरिए मंगायी जाती थी इन दोनों व्यक्तियों द्वारा अपने गेस्ट हाउस में देह व्यापार का कार्य तो किया ही जाता था इसके अतिरिक्त 5000/- रुपये से लेकर 10000/- रुपये तक प्राप्त कर लड़कियों को रैपिडो के माध्यम से अन्य होटलों में भी भेजा जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों में ये शामिल 1. राहुल प्रजापति पुत्र शंभूनाथ प्रजापति निवासी आंध्रा पुल थाना चेतगंज उम्र 32 वर्ष । (संचालक)
2. सागर सेठ पुत्र जय प्रकाश सेठ निवासी नई बस्ती भुल्लनपुर थाना मण्डुवाडीह 31 वर्ष ।(संचालक)
3.रवि कुमार पुत्र कन्हैया प्रसाद निवासी हुकुलगंज,थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी उम्र 31 वर्ष ।
4. विशाल कुमार पुत्र बच्चे लाल निवासी नई बस्ती भुल्लनपुर थाना मण्डुवाडीह वाराणसी उम्र 22 वर्ष ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *