Sorting by

×




रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर विवाद जारी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश मार्ग को “आम रास्ता” घोषित करते हुए दूसरे छोर पर बंद गेट और दीवार हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे PWD के अधिशासी अभियंता के.वी. सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि संबंधित सड़क पूरी तरह सरकारी भूमि पर सरकारी धन से निर्मित सार्वजनिक मार्ग है। अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट किया कि गेट का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन सड़क को लेकर कोई विवाद नहीं है। इस मार्ग पर आम जनता के आवागमन का पूरा अधिकार है। उन्होंने यह भी बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस गेट का ताला खुलवाकर रास्ता पूरी तरह सार्वजनिक कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि एक ओर मुख्य द्वार पर PWD ने सार्वजनिक मार्ग का बोर्ड लगाया है, वहीं लगभग साढ़े तीन किलोमीटर दूर दूसरे छोर पर विश्वविद्यालय का गेट बंद और ताला लगा हुआ है। इस बीच, एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष भी शुक्रवार को जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर विश्वविद्यालय को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उनकी पार्टी इस शिक्षण संस्थान के साथ खड़ी है, जो देश का भविष्य तैयार करता है। उधर, विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की काउंसलिंग का सिलसिला भी जारी रहा। राजकीय राजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10 बजे से प्रोफेसरों की टीम ने कैंप लगाकर 17 से 18 छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की। प्रशासनिक कार्रवाई और राजनीतिक बयानबाजी के बीच जौहर विश्वविद्यालय का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अधिशासी अभियंता के वी सिंह फोटो मुख्य द्वार का फोटो सड़क की लास्ट में वह दीवार और गेट का फोटो जो बंद है जिसको खुलवाने की कवायत चल रही है। काउंसलिंग टीम पुलिस फोटो आदि



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *