Sorting by

×




सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में 21 वर्षीय शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचे उसके मामा शिवदयाल ने गांव के प्रधान मोनू और कृष्ण नाम के युवक पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मौत से पहले शिवानी को लगातार फोन कर परेशान किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, 21 अगस्त को शिवानी घर पर अकेली थी। उसने अपने भाई को पेट में दर्द होने की बात बताई। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। कॉल फॉरवर्डिंग को लेकर परिजनों ने लगाए आरोप शिवानी के मामा शिवदयाल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग किसी अज्ञात नंबर पर कर दी गई थी। परिवार ने जब शिवानी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया था कि उसे लगातार फोन कर परेशान किया जा रहा है और उस पर दबाव बनाया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि बिलासपुर गांव का प्रधान मोनू भी शिवानी को बार-बार फोन करता था। वहीं, शिवानी के फोन पर कॉल करने पर कई बार वह कृष्ण नाम के युवक के पास चली जाती थी। इसे लेकर परिवार में विवाद भी हुआ था। आरोप है कि कृष्ण ने परिजनों को धमकी दी थी। परिवार में कार्यक्रम होने के कारण उस समय उन्होंने मामले को आगे नहीं बढ़ाया। पोस्टमार्टम के दौरान मामा से मारपीट का आरोप शिवानी की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। शिवदयाल का आरोप है कि वहां मोनू प्रधान और कृष्ण ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और धमकी दी। उन्होंने डायल-112 पर भी सूचना दी। शिवदयाल के मुताबिक, उन्होंने रात करीब 2 बजे गंगोह थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। परिजनों ने शिवानी की मौत की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *