Sorting by

×




मैनपुरी के भोगांव तहसील क्षेत्र से एक किसान ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि गांव के दो लोगों ने दबंगई दिखाते हुए उसकी सिंचाई के लिए बनी सरकारी नाली तोड़ दी। किसान का कहना है कि नाली टूटने से खेत तक पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे उसकी फसल सूख रही है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी नाली को दोबारा बनवाने की मांग की है। भोगांव तहसील के ग्राम मंगलपुर निवासी मनीराम ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके नाम दर्ज कृषि भूमि की सिंचाई के लिए सरकारी नाली बनी हुई है। किसान का आरोप है कि गांव के ही सुमंत कुमार और अजीत कुमार ने एक राय होकर नाली को तोड़ दिया, जिससे खेत तक पानी पहुंचना बंद हो गया। इसके कारण उसकी खड़ी फसल प्रभावित हो रही है और आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने सरकारी नाली तोड़े जाने का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और झगड़ा करने पर उतारू हो गए। किसान का कहना है कि वह लगातार परेशान है और न्याय की उम्मीद में जिलाधिकारी के पास पहुंचा है। उसने प्रशासन से सरकारी नाली को तत्काल बहाल कराने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित किसान मनीराम का कहना है कि इस समय फसल को पानी की बेहद आवश्यकता है इधर बारिश भी ठीक तरीके से नहीं हो पा रही है जिससे फसल को पानी मिल सके तो दूसरी तरफ आरोपी लगातार परेशान कर रहे हैं जिसके कारण उसकी फसल सूखने की कगार पर है, पीड़ित का कहना है कि ऐसे में उसकी फसल को नुकसान हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *