![]()
संभल में चार घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं। सुबह 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि चार घंटे में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
शुक्रवार सुबह 5 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो रात 3:30 बजे रुकी। रात 12 बजे तेज बारिश के कारण सड़कों पर निकले लोग फंस गए। पूरे संभल जनपद में बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है, जिससे गुरुवार को हुई उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं, और पूरी रात बिजली की चमक व बादलों की गड़गड़ाहट जारी रही। शुरुआती डेढ़ घंटे की बारिश में जलभराव नहीं हुआ, लेकिन रात 1 बजे से हुई मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं।
गंगा किनारे की नगर पंचायत बबराला, गंवा, गुन्नौर, ब्लॉक जुनावई, गुन्नौर, रजपुरा के साथ-साथ तहसील चंदौसी के ब्लॉक बनियाखेड़ा और बहजोई क्षेत्र में भी रातभर बारिश हुई। सावन माह का आज अंतिम दिन है, और इस महीने की शुरुआत से ही संभल जनपद में लगातार बारिश दर्ज की गई है।
अगस्त महीने में अब तक 228 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15% कम है। इस महीने की बारिश से धान और ईख की फसलों को फायदा पहुंचा है, जबकि बाजरा, मूंग और उड़द जैसी फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने आज पूरे दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 131 दर्ज किया गया। स्थानीय निवासी अर्पित कुमार ने बताया कि रातभर हुई बारिश से मौसम में ठंडक आई है, हालांकि रक्षाबंधन के त्योहार पर आवागमन में कुछ परेशानी हो सकती है।
Source link